चंपावत, पिथौरागढ़ व कोटद्वार ने मैच जीते

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कंडोलिया मैदान में ओपन बालकों की राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन पहला मैच बागेश्वर व चंपावत के बीच खेला गया। जिसमें चंपावत ने बागेश्वर को 4-2 से हराकर मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला पिथौरागढ़ व हरिद्वार के बीच हुआ। जिसमें पिथौरागढ़ की टीम ने एक तरफा मुकाबले में 5-0 से जीत हासिल की है।
प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का तीसरा मैच टिहरी व कोटद्वार के बीच हुआ। इस मैच में भी एकतरफा मुकाबले में कोटद्वार की टीम ने टिहरी की टीम को 2-0 से हराकर मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता का चौथा मैच देहरादून व श्रीनगर के मध्य खेला गया। जिसमें देहरादून ने 7-6 से जीत हासिल की। मैचों में रविंद्र भंडारी, दीपक चंद्र जोशी, सत्यदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह शाह, चंद्रमोहन उनियाल, सुनील सिंह रावत, आशीष कुमार, योगेश कुमार, विनोद कुकरेती ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *