हिमाचल के नाम रही चैंपियनशिप, आंचल बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Spread the love

– स्वर्ण पदक विजेता को 51 हजार, रजत पदक विजेता को मिले 41 हजार का पुरस्कार
चमोली()। औली में 13 से 16 फरवरी तक आयोजित चार दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं को 51 हजार, रजत पदक विजेताओं को 41 हजार और कांस्य पदक विजेताओं को 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के साथ सेना और आईटीबीपी सहित कुल 17 टीमों ने भाग लिया। हिमाचल छह स्वर्ण के साथ प्रथम स्थान पर रही, जबकि सेना की टीम तीन स्वर्ण के साथ दूसरे और जम्मू-कश्मीर दो स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रही। हिमाचल की आंचल ठाकुर ने दो स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती रहे। इस अवसर पर विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, सह सचिव अजय भट्ट, एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, विजयंत रावत, विक्रम फरस्वाण, कुलदीप बंगारी, विमलेश पंवार, विकेश डिमरी, प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी, प्रीति डिमरी और वंदना पंवार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *