चांद मौलाबख्श को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जागृति गढ़वाल जनजागरण संस्था की ओर से समाजसेवी चांद मौलाबख्श को सम्मानित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने स्वयं भी सामाजिक कार्यों में सहयोग देने का संकल्प लिया।
संस्था के अध्यक्ष मनीष भट्ट व अन्य सदस्यों ने चांद मौलाबख्श को स्मृति चिह्न देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि चांद मौलाबख्श लगातार सामाजिक सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। गरीब बच्चों की पढ़ाई हो या फिर गरीब बेटी का विवाह वह इसके लिए अपना पूरा सहयोग देते हैं। कोरोना काल में भी चांद मौलाबख्श लोगों की सेवा में जुटे हुए थे। बताया कि संस्था सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इस मौके पर तारा दत्त जोशी, समृद्ध नेगी, संदीप कुमार, रोहित रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *