धर्मा प्रोडक्शंस एक और प्यारी-सी लव स्टोरी के साथ फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म का नाम चांद मेरा दिल है। इस फिल्म में नई जोड़ी अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी पहली बार साथ नजर आएंगे। अच्छी खबर ये है कि फिल्म का रिलीज डेट फाइनल हो गई है।
यह प्यार भरी कहानी 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। अनन्या पांडे पिछले कुछ सालों में अपनी चुलबुली अदा से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। चाहे ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2Ó हो या ‘गहराइयांÓ, उन्होंने हर रोल में कुछ नया दिखाया। अब वह रोमांटिक हीरोइन के रूप में नजर आने वाली हैं। उनके साथ लक्ष्य ललवानी जो किल जैसी फिल्म से अपना जलवा दिखा चुके हैं। धर्मा के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों की केमिस्ट्री बड़ा कमाल दिखा सकती है।
फिल्म का टाइटल अभी से ही लोगों के दिलों को छू रहा है। इसके नाम से लगता है कि यह कहानी दो दिलों के मिलन की होगी। धर्मा की फिल्में हमेशा प्यार को खूबसूरती से दिखाती हैं। ‘ये जवानी है दीवानीÓ हो या ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियाÓ, हर बार दर्शक प्यार में डूब जाते हैं। इस बार भी वही जादू होने की उम्मीद है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में लक्ष्य की पहली वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज हुई है। इस शो से उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसका दूसरा सीजन भी आने वाले समय में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।