चंद्रा कोहली बनी हिंदू रक्षा वाहिनी की महिला प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

अल्मोड़ा। विकासखंड के नौगांव बेड़िया की ग्राम प्रधान चंद्रा कोहली को भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी के महिला प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा समर्पित विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत करते हुए खुशी व्यक्त की है। हिंदू रक्षा वाहिनी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा के हाथों नियुक्ति पत्र के बाद चंद्रा कोहली के देहरादून आगमन पर गुरुवार को भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी ने सुंदरी नौटियाल महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर स्वागत किया। उनको नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट और देहरादून जिला अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में पहुचकर उनको सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *