चंद्र मोहन सिंह बने एसोसिएशन के अध्यक्ष

Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। राजकीय इण्टर कॉलेज सतपुली में अध्यापक – अभिभावक एसोसिएशन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक प्रधानाचार्य हेमचन्द्र केष्टवाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक मेेंं अभिभावकों ने भी भाग लिया। बैठक दो सत्रों में संपन्न हुई है। इस दौरान अध्यापक- अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चन्द्र मोहन सिंह को नियुक्त किया गया ।
बैठक की शुरूआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में सुंदर सिंह चौहान सहित विशिष्ट अतिथि सत्य प्रसाद शर्मा, जगदम्बा डंगवाल, पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत, मुकेश मिश्रा, विमला देवी पीटीए, एसएमसी अध्यक्ष चंद्र मोहन का विद्यालय की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। बैठक में प्रधानाचार्य हेमचन्द्र केष्टवाल ने सुन्दर सिंह चौहान, जगदीश शर्मा, जगदम्बा डंगवाल, सोहन लाल मिश्रा का आभार व्यक्त किया। कहा कि मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यालय में सामुदायिक सहयोग से विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक संसाधनों की अभिवृद्धि के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वही स्कूल में किये जा रहे कायों पर उपस्थित अभिभावकों के समक्ष चर्चा की गई और आने वाले समय में किये जाने वाले कार्यों को लेकर विचार रखे गए। बैठक में पुराने अभिभावक संघ को भंग कर नई समिति का गठन भी किया गया। नयी कार्यकारिणी में अध्यापक- अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चन्द्र मोहन सिंह, उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य हेमचन्द्र केष्टवाल, सचिव प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष मानसिंह का सर्वसम्मति से चुना गया है तथा समस्त अभिभावक सदस्य कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। वहीं, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर हरीशचंद्र, कोषाध्यक्ष ललिता देवी, सचिव प्रधानाचार्य हेमचन्द्र केष्टवाल को सर्वसम्मति से चुना गया है। इसके अलावा आम सभा तथा कार्यकारी परिषद एवं अनुश्रवण समिति, निर्माण समिति, शैक्षिक समितियों का भी गठन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर बहादुर सिंह ,जगदीश प्रसाद शाह, मान सिंह, अनील कुमार, गणेश बडोला, ज्योति मितल, बालेश्वरी देवी, आशा देवी, मालती देवी, बीना देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *