भुलाया नहीं जा सकता चंद्रमोहन सिंह नेगी का योगदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तर प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री रहे चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि चंद्रमोहन सिंह नेगी ने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए गंभीरता से कार्य किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
जिला कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने चंद्रमोहन सिंह नेगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि काबीना मंत्री रहते हुए चंद्रमोहन सिंह नेगी ने पहाड़ के विकास को लेकर कार्य किया। चंद्रमोहन सिंह नेगी ने अपने पिता उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे जगमोहन सिंह नेगी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए बेहतर योगदान दिया। उन्होंने ‘उत्तराखंड मेरा जुनून’ नारे के साथ कार्य किया। चंद्रमोहन सिंह नेगी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, प्रेम सिंह पयाल, बलबीर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, मनबर सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, प्रदीप नेगी, जावेद हुसैन, महाबीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *