चंद्रयान-3 ने फिर किया कमाल, चंद्रमा पर पानी और बर्फ की जगी उम्मीद

Spread the love

नई दिल्ली ,भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा पर पानी और बर्फ की खोज की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। चंद्रमा की सतह तापीय भौतिकी प्रयोग के तहत विक्रम लैंडर द्वारा किए गए तापमान मापों ने चांद की उच्च अक्षांश वाली मिट्टी में पानी और बर्फ के संभावित जमाव की ओर इशारा किया है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक के दुर्गा प्रसाद ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि चंद्रमा पर पानी और बर्फ की उपस्थिति भविष्य में मानव जीवन और अन्वेषण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चांद का तापमान न केवल पानी और बर्फ की मौजूदगी को निर्धारित करता है, बल्कि अन्य वैज्ञानिक पहलुओं को भी प्रभावित करता है।चंद्रयान-3 मिशन से प्राप्त यह नई जानकारी प्रतिष्ठित पत्रिका नेचर कम्युनिकेशंस अर्थ एंड एनवायरनमेंट में प्रकाशित हुई है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में 355्य (82एष्ट) तक तापमान दर्ज किया, जो कि अनुमानित 330्य से 25्य अधिक था। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तापमान वृद्धि लैंडर के 6ए के स्थानीय ढलान पर सूरज की ओर झुके होने के कारण हुई। अवलोकनों के आधार पर, अनुसंधान दल का मानना है कि 14ए से अधिक ढलान वाले बड़े ध्रुवीय क्षेत्रों में पानी और बर्फ के स्थायी भंडार मौजूद हो सकते हैं। इन क्षेत्रों में सौर विकिरण कम पहुँचता है, जिसके कारण तापमान भी कम रहता है, जो भविष्य के चंद्र अभियानों और संभावित मानव निवास के लिए इन्हें अधिक उपयुक्त बनाता है।
चांद पर पानी की खोज और उसके संभावित उपयोग को लेकर कई देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां उत्सुक हैं। चंद्रयान-3 से प्राप्त ष्टद्धड्डस्ञ्जश्व के यह परिणाम भविष्य के चंद्र मिशनों और चंद्रमा पर स्थायी मानव उपस्थिति की संभावनाओं को नई दिशा दे सकते हैं। इसरो ने बताया कि इस महत्वपूर्ण डेटा का आगे भी विश्लेषण किया जाएगा और आगामी शोध पत्र प्रकाशित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *