सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ परिवर्तन यात्रा शुरु

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखंड दिवस के मौके पर पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में कांग्रेस ने देवप्रयाग संगम से परिवर्तन यात्रा शुरू की। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया।
मंगलवार को पूर्व मंत्री नैथानी की अगुवाई में देवप्रयाग संगम स्थल पर गंगा पूजा के साथ परिवर्तन यात्रा निकाली गई। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही जनता के मुद्दो पर सरकार के कामकाज को असफल करार दिया। पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीदों का गैरसैंण को राजधानी बनाने का सपना अधूरा ही है। राजधानी के नाम पर भाजपा ने 428 करोड़ खर्च का जो वादा किया गया था, वह केवल शिगूफा ही साबित हुआ है। उन्होंने कहा कांग्रेस के सत्ता में आने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही देवस्थाम बोर्ड को भंग किया जाएगा। एनसीसी अकादमी देवप्रयाग शिफ्ट की जाएगी। बदरीनाथ में मास्टर प्लान को हटाया जाएगा। रेलवे परियोजना प्रभावितों को उचित मुआवजा और जीवीके कम्पनी से हटाये गये युवाओं को न्याय दिया जाएगा। कांग्रेस ने देशभर में जो तीन करोड़ शिक्षा प्रेरक लगाये थे, भाजपा सरकार ने उन्हें हटा दिया है। देवप्रयाग विधानसभा में प्रदेश सरकार ने एक भी स्कूल कालेज नहीं खोला। प्रदेश में चल रहे 10 संस्त महाविद्यालयों की मान्यता खत्म करने का काम किया है। परिवर्तन यात्रा में ब्लक अध्यक्ष कांग्रेस कुंदन सिह बिष्ट, ब्लक अध्यक्ष कीर्तिनगर रघुवीर सिंह भंडारी, नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत, रोहित कोटियाल, नन्दन टोडरिया, नटवरलाल, जगदीश आर्य, दिनेश मास्टर, रामलाल आर्य, राजेन्द्र गुसाईं, राकेश पंचभैया, माणिकलाल ध्यानी, दमियांन सिंह, उत्तम सिंह, शशि प्रकाश, नीरज रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *