बदल रहा मौसम, सर्दी, जुकाम व बुखार के बढ़े मरीज

Spread the love

बेस अस्पताल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पिछले कुछ दिन से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय तेज धूप आमजन को बीमार कर रही है। नतीजा, बेस अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। वहीं, एलर्जिक दमा की शिकायतें भी बढ़ गई है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
राजकीय बेस चिकित्सालय में पर्वतीय क्षेत्र सहित मैदानी क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में इलाज करवाने के लिए आते है। लेकिन, इन दिनों में मौसम में हो रहे बदलाव के चलते पेट दर्द, उल्टी दस्त सहित वायरल फीवर से संबधित मरीज आ रहे है। जिनमें से सबसे ज्यादा मरीज एलर्जिक दमा के मरीजों की है। वर्तमान में आम की बौर का सीजन चल रहा है, जिसके कारण लोगों में एलर्जिक दमा की शिकायतें आ रही है। गुरूवार को भी राजकीय बेस चिकित्सालय में हड्डी रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, व नाक, कान, गला रोग विभाग की ओपीडी में भीड़ रही है। लेकिन, सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन के ओपीडी में देखी गई, जहां पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए। राजकीय बेस चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डा. जीसी ध्यानी ने कहा कि वर्तमान में वायरल फीवर सहित एलर्जिक दमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एलर्जिक दमा की शिकायत होने पर मरीजों के गले में तेज दर्द होता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है। मरीजों को खांसी व जुकाम होने वे नाक बंद हो जाता है। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *