बदलता मौसम कर रहा बीमार, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Spread the love

राजकीय बेस चकित्सालय के साथ ही निजी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बारिश के दौरान में पल-पल बदलता मौसम आमजन को बीमार करने लगा है। हालत यह है कि राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार के साथ ही क्षेत्र के निजी अस्पतालों में बुखार-सर्दी-जुखाम व पेट से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सक मरीज व उनके तीमारदारों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।
पिछले कुछ समाप्त से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश आमजन को बीमार कर रही है। चिकित्सालय में आने वाला हर दूसरा व्यक्ति वायर फीवर से ग्रसित है। सुबह से ही अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। साथ ही मरीजों को घंटों ओपीडी के बाहर खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की माने तो मौसम व तापमान में आ रहे बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे बीमार होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। यदि परिवार में किसी व्यक्ति को वायरल बुखार है तो अन्य सदस्यों को भी इसके होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

वायरल बुखार के लक्षण
-तेज बुखार आना
-ठंड लगना
-पूरे शरीर में दर्द होना
-नाक से पानी आना
-गले में खरास
-हल्की खांसी आना

वायरल से बचाव के तरीके
– बारिश में भीगने से बचें
– फ्रीज का ठंडा पानी न पिएं
– तेज धूप में बाहर न निकलें
– अधिक से अधिक पानी पिएं
– घर के आसपास पानी जमा न होने दें
– बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *