बदल रहा मौसम, जन हुआ बीमार

Spread the love

दोपहर की धूप व सुबह शाम की ठंड कर रही बीमार
राजकीय बेस चिकित्सालय के साथ ही निजी अस्पतालों में बढ़ी भीड़
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: दोपहर की धूप व सुबह शाम की ठंड आमजन को बीमार करने लगी है। हालत यह है कि बेस चिकित्सालय के साथ ही निजी अस्पतालों में हर रोज वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सक मरीजों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
पिछले कुछ सप्ताह से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सुबह शाम ठंड व दोपहर की धूप ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि इन दिनों घर-घर में वायरल फीवर के मरीज देखने को मिल रहे हैं। हालत यह है कि सरकारी अस्पताल में हर रोज पहुंचने वाले चार सौ से अधिक मरीजों में से चालीस फीसद मरीज वायरल फीवर से पीड़ित हैं। बदल रहे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। चिकित्सालय में आने वाला हर दूसरा व्यक्ति वायर फीवर से ग्रसित है। सुबह से ही अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। साथ ही मरीजों को घंटों ओपीडी में बाहर खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की मानें तो मौसम व तापमान में आ रहे बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे बुखार और बैक्टीरिया आसानी से शरीर में चले जाते हैं। ऐसे में सावधान रहकर ही बीमारी से बचा जा सकता है।

वायरल बुखार के लक्षण
-तेज बुखार आना
-ठंड लगना
यह है बचाव
– फ्रीज में रख्ो खाने का उपयोग न करें
-सुबह शाम गर्म कपड़ों का उपयोग करें
– अधिक से अधिक पानी पिएं
– घर के आसपास पानी जमा न होने दें
– बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *