चौंरीखाल-कांडा मोटर मार्ग निर्माण की उम्मीद जगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत चौंरीखाल-रिखाड़ी-कांडा मोटर मार्ग के निर्माण की राह आसान हो गई है। मार्ग निर्माण के लिए 0.9975 हे. वन भूमि का लोनिवि को प्रत्यावर्तन किए जाने के संदर्भ में भारत सरकार पर्यावरण एवं वन मंत्रालया के अपर प्रमुख वन संरक्षक को सचिव उत्तराखंड शासन विजय कुमार की ओर से पत्र भेजा गया है। जिसमें मार्ग निर्माण हेतु वन संरक्षण अधिनियम 1980 के प्राविधानों के तहत भारत सरकार की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने को कहा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक विनोद कंडारी की पहल पर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही मार्ग निर्माण की उम्मीद है। उन्होंन कहा कि इससे लोगों को कई किमी. पैदल दूरी तय करने से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *