बागेश्वर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम

Spread the love

काशीपुर। बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग में नैलगाड़ के पास पिकअप के गहरी खाई में गिरने से केलाखेड़ा के दो और सीमावर्ती यूपी के स्वार क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई। युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शवों को लेने के लिए बागेश्वर रवाना हो गए हैं। केलाखेड़ा निवासी इरशाद (22) और असलम (23) पहाड़ों इलाकों में कस्मेटिक का सामान बेचते थे। वह सीमावर्ती यूपी के नरपतनगर निवासी साजिद, मसवासी निवासी सुलेमान, स्वार निवासी गहरान खान और आकाश कुमार के साथ पिकअप वाहन से बागेश्वर में लगे मेले में कास्मेटिक का सामान बेचने के लिए घरों से निकले थे। वाहन को सुलेमान चला रहा था। सोमवार देर रात बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग में नैलगाड़ के पास पिकअप गहरी खाई में गिर गया। हादसे में इरशाद अहमद, असलम और साजिद की मौत हो गई। जबकि गहरान खान, आकाश, सुलेमान घायल हो गए। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, पुलिस ने बताया बागेश्वर में दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद परिजन शवों को लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *