टनकपुर में अराजक तत्वों का उत्पात, कर्मचारियों से भिड़े

Spread the love

चम्पावत। नगरपालिका के तहत नेहरू पार्क में बीते दिन कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की दी। साथ ही विरोध करने पर कर्मचारियों से भी बदसलूकी की गई है। मामले में पालिका के ईओ ने कोतवाली में तहरीर भी दी है। वार्ड-8 के पास बने नेहरू पार्क में बीते 28 जनवरी को कुछ असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचा दिया था। पार्क की देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो अराजक तत्वों ने कर्मचारियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसके बाद अराजक तत्वों ने पार्क में लगे बोर्ड और हाल ही में आकर्षण के लिए बनाए गए बिजली और रेडियम के बोर्ड में तोड़फोड़ कर दी। पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि हजारों का नुकसान अराजक तत्वों ने पार्क में किया है। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। बताया कि तोड़फोड़ करने वाले लोग नशे में धुत थे। वहीं इस त्य की पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत और वरिष्ठ व्यापारी दीनदयाल अग्रवाल ने भी निंदा की है। उनका कहना है कि इसकी जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *