अराजक तत्वों ने स्कूलों बसों का निशाना बनाया

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत रवाईंखाल क्षेत्र में अराजक तत्वों ने स्कूलों बसों का निशाना बनाया है। दो स्कूल बसों के अलावा एक वैन और एक पिकअप के शीशे तोड़ दिए हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे कुछ अराजक तत्व शोरगुल मचा रहे थे। लोग तब गहरी नींद में सोए हुए थे। उन्होंने फटगली के समीप खड़ी हिमाला पब्लिक स्कूल की एक बस और एक वैन, विवेकानंद विद्या मंदिर की एक बस के अलावा एक अन्य पिकअप के शीशे तोड़ दिए। स्कूल संचालक भाष्कर तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि अराजक तत्व लगातार सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बना रहे हैं। बीती रात उन्होंने क्षेत्र में जमकर हुड़दंग भी मचाया है। अराजक तत्वों ने स्कूल बसों के शीशे और अन्य नुकसान कर दिया है। उन्होंने पुलिस से तत्काल अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। उधर, अराजक तत्वों के हंगामे से स्थानीय लोग भी परेशान हो गए हैं। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी। अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *