चार आरोपितों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Spread the love

काशीपुर। हत्या के प्रयास और अन्य कई गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को पुलिस ने अभियुक्तों के मकान पर 82 का नोटिस चस्पा किया। इस दौरान एक माह के अंदर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए एनाउंस भी किया गया। कुछ समय पूर्व कुंडेश्वरी क्षेत्र में मारपीट व कातिलाना हमले के एक मामले में ढकिया नं. एक कुंडेश्वरी निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र शेरचंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, रानी शर्मा व सुभाष शर्मा के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर आइपीसी की धारा 307, 506, 120बी, 212 तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। चारों अभियुक्त कानून की आंख में धूल झोंककर लगातार फरार चल रहे हैं। वांछितों की तलाश में पुलिस ने कई बार संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपित नहीं मिले। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। एक माह के भीतर न्यायालय में पेश न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घर क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में 82 की नोटिस चस्पा कर एनाउंसमेंट किया कि यदि एक माह के भीतर वह न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *