चार धाम देवस्थानम विधेयक रद्द होने पर की आतिशबाजी, सरकार का आभार जताया

Spread the love

चमोली। प्रदेश सरकार के अंतिम विधानसभा सत्र में चारधाम देवस्थानम बोर्ड विधेयक के रद होने पर भगवान बदरीविशाल के पुजारियों और हक हकूकधारियों ने खुशी जताई है। इस दौरान पुजारियों ने यहां आतिशबाजी कर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। रविवार को सिमली में मज्याड़ी, राड़खी, न्यू डिम्मर सहित आस पास के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया। बदरीनाथ केंद्रीय पंचायत के पंकज डिमरी के नेतृत्व में यहां पंडा, पुरोहितों और अन्य हक हकूकधारियों ने सिमली बाजार में आतिशबाजी की। इस दौरान पकंज डिमरी सहित अन्य पुजारियों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का विरोध पिछले दो साल से किया जा रहा था। जिस पर सरकार ने अब फैसला लिया। यही नहीं प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर सदन ने विधेयक को रद करने का प्रस्ताव पारित कर हक हकूकधारियों की मांगों पर मुहर लगाई है। जिस पर पुरोहितों ने सीएम धामी सहित सरकार का आभार जताया है। इस मौके पर राजेद्र प्रसाद डिमरी, गोपी डिमरी, संजय डिमरी, कुशला डिमरी, दीप डिमरी, संतोष, महेश, महेंद्र, भगवती प्रसाद, राहुल जोशी, विक्रम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *