225 आर्य युवकों व योग साधकों का हुआ चरित्र निर्माण

Spread the love

-आठ दिवसीय आर्य युवक निर्माण शिविर का हुआ भव्य समापन
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के तत्वावधान में गत 4 जून से गुरुकुल कण्वाश्रम कोटद्वार में चल रहे “आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर” का रविवार को समापन हो गया। शिविर में 225 आर्य युवकों व योग साधकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करना ही राष्ट्र भक्ति है। आज अलगाववादी शक्तियां सिर उठा रही हैं, युवाओं में देशभक्ति का जज़्बा भरने की जरूरत है। राष्ट्र रहेगा तो हम सब रहेंगे। राष्ट्रवादी राजा होने से ही धर्म और संस्कृति की रक्षा होती है। यह प्रशिक्षित युवा परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण करेंगे। समारोह अध्यक्ष विजय आर्य ने समाज के आदर्श नागरिक बनने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में देहरादून से भाजपा नेता इन्दु बाला सिंह, अनिता आर्य, आनंद प्रकाश आर्य, आर्य समाज के उत्तराखंड अध्यक्ष मानपाल सिंह आर्य ने अपने विचार रखे। योगीराज विश्वपाल जयन्त ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर परिषद के महामंत्री महेन्द्र, राष्ट्रीय मंत्री प्रवीन आर्य, प. रमेश चंद्र स्नेही, पिंकी आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *