चरण सिंह को मिला बिरसा मुंडा स्मृति सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कण्वाश्रम ग्राम स्वराज समिति हल्दूखाता एवं गढ़वाल सर्वोदय मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जन नायक बिरसा मुंडा की 148वीं जयन्ती व भूदान आंदोलन के प्रणेता भारतरत्न आचार्य विनोबा भावे की 41वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान चरण सिंह को बिरसा मुंडा स्मृति सम्मान दिया गया।
भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सन 1875 में जन्मे बिरसा मुंडा जननायक के साथ ही महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा आदिवासी समुदाय के लोगों की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य को असफल कर दिया, जिस कारण उन्हें धरतीपुत्र के रूप में जाना जाता था। मात्र 25 साल की आयु में जेल में अंग्रेजों द्वारा धीमा जहर देने से वे शहीद हो गए। वहीं, आचार्य विनोबा भावे प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे। उन्होंने वर्ष 1951 में भूदान आंदोलन आरंभ किया। इस आंदोलन ने किसानों को जागरूक किया था। मौके पर प. चरण सिंह को जन जागरूकता के लिए बिरसा मुंडा स्मृति सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वोदय सेविका शशिप्रभा रावत, सुरेन्द्र लाल आर्य, शूरबीर खेतवाल, राजेंद्र प्रसाद पंत, विनय रावत, नेत्र सिंह रावत, सत्यपाल, राजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह व मनमोहन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *