चारधाम यात्रा 2022: उत्तरकाशी में यात्रियों के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, निलंबित

Spread the love

 

उत्तरकाश/बड़कोट । उत्तरकाशी के बड़कोट में पुलिसकर्मी द्वारा यात्रियों को परेशान किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संज्ञान लिया। उन्होंने उपरोक्त प्रकरण की जांच कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देशित किया था।
जांच में पुलिस कर्मी थाना बड़कोट मामले में दोषी मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस कटिबद्घ है।चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस श्अतिथि देवो भव:श् की थीम पर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रदालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *