छात्रों को डिजिटल शिक्षा के बारे में जानकारी दी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में ऑनलाइन अध्यापन कार्य के क्रियान्यन हेतु टीसीएस आइन के डिजिटल लर्निंग के प्लेटफार्म को आत्मसात करने के लिए लघु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने छात्रों को डिजिटल शिक्षा के बारे में जानकारी दी।
महाविद्यालय में 1 सितम्बर 2020 से बीए, बीकॉम एवं बीएससी पंचम सेमेस्टर की कक्षाओं का आनॅलाइन शिक्षण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण कार्य की पाठ्य सामग्री को सरलतम रूप में छात्र/छात्राओं के लिए टीसीएस प्लेटफार्म में उपलब्ध कराना है। जिसके लिए छात्र/छात्राओं की उपरोक्त पोर्टल में आईडी बनायी जानी है। इसी उद्देष्य की पूर्ति हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 विजय कुमार अग्रवाल के संरक्षण में लर्निंग अॉफिसर डॉ0 कुमार गौरव जैन द्वारा उपरोक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गिरीष चन्द्र एवं डॉ0 गीता रावत शाह ने तकनीकी सहयोग दिया। कला संकाय प्रभारी डॉ0 भोलानाथ, विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ0 अरविन्द सिंह द्वारा अपने संकायों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सहयोग के दृष्टिकोण से अपने संकाय के प्राध्यापकों के साथ प्रतिभाग किया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ0 अनुराग शर्मा ने बताया कि उपरोक्त एक दिन की कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों को डा0 कुमार गौरव जैन की टीम द्वारा छात्र/छात्राओं के एकाउंट बनाने तथा उनको प्लेटफार्म में पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के विषय में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *