छात्रों ने महाविद्यालय में तालाबंदी की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रों ने परीक्षा परिणामों में त्रुटि के विरोध में सभी कक्षाओं को बंद कराकर तालाबंदी की। साथ ही श्री देव सुमन विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखण्डी के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर सभी कक्षाओं को बंद करवाया। छात्रों ने प्राचार्या कक्ष में धरना देते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय द्वारा छात्रों के परीक्षा परिणाम में बहुत ही ज्यादा त्रुटियां की गई है, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष की प्राचार्या के साथ नोक-झोक भी हुई। छात्र संघ अध्यक्ष ने अनिश्चित कालीन के लिए महाविद्यालय बंद की घोषणा की। प्रदर्शन करने वालों में महासचिव अतुल डोबरियाल, ऋषभ रावत, बोबी बिष्ट, विकास डबराल, राजा आर्य, मुदित गोयल, ऋषभ गर्ग, मून अली, अमन, हिमांशु बिष्ट, वारू बंसल, दीपक भारती, शिवानी, काजल, हिमानी, नेहा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *