छात्रा से अश्लील बात करने पर प्रोफेसर पर केस दर्ज

Spread the love

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ स्थित कलेज के प्रोफेसर पर छात्रा से फोन पर अश्लील और अभद्र बातें करने का आरोप लगा है। बातचीत का 27 मिनट का अडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को कलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं छात्रा के पिता की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर जयचंद्र कुमार गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक कलेज में भूगोल संकाय के प्रोफेसर और छात्रा के बीच असाइनमेंट जमा करने के लिए फोन पर वार्ता हुई। इस दौरान प्रोफेसर ने छात्रा के साथ अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग किया। जिसका अडियो वायरल हुआ। इस बात की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को छात्रों ने कलेज में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रोफेसर को पहले हल्दूचौड़ पुलिस चौकी ले आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *