छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। मार्डन पब्लिक स्कूल सतपुली की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
मार्डन पब्लिक स्कूल सतपुली में कक्षा 6 में अध्ययनरत वैष्णवी ध्यानी पुत्री राजेंद्र ध्यानी व माता ममता ध्यानी निवासी सतपुली का चयन नवोदय विद्यालय खैरासैण में कक्षा 6 में हुआ है। छात्रा के चयन पर स्कूल प्रबंधन, प्रधानाध्यापिका और अध्यापकों ने खुशी जाहिर की है। विद्यालय के प्रबंधक गिरीश खुगशाल ने बताया कि वैष्णवी एक होनहार छात्रा है, हमें खुशी है कि छात्रा का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। प्रधानाध्यापिका मीना लिंगवाल ने बताया कि छात्रा ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा में जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वह स्कूल में होने वाली हर प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती है। वैष्णवी की माता ममता ध्यानी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए स्कूल के प्रबंधन, प्रधानाध्यापिका और अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही उनकी बेटी का चयन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *