चौबट्टाखाल विधानसभा : भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सबसे पहले किया मतदान

Spread the love

आम जनता से की अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली (पौडी) : चौबट्टाखाल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सोमवार को सेडियाखाल स्थित बूथ पर जाकर सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अन्य मतदाताओं से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। सतपाल महाराज ने सुबह आठ बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेडियाखाल स्थित बूथ संख्या-56 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उनके पुत्र श्रद्धेय रावत ने भी मतदान किया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने के लिए मतदान अवश्य करें। यह जनता का अधिकार है, जिसके दम पर वह एक बेहतर सरकर चुन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *