पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा चौबट्टाखाल: सतपाल महाराज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य चौबट्टाखाल विधानसभा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इसके लिए उनकी ओर से कई योजनाएं भी तैयार की गई हैं।
गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने यह बता कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यो पर भरोसा कर जनता ने एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी है। उत्तराखंड राज्य का विकास केवल भारतीय जनता पार्टी की डबर इंजन की सरकार ही कर सकती है। कहा कि भाजपा पहाड़ के प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधाओं के जोड़ने का कार्य कर रही है। सतपाल महाराज ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को जल्द ही उनके निराकरण के भी निर्देश दिए। कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशन में राज्य की भाजपा सरकार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चौबट्टाखाल विधानसभा को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कई परियोजनाएं गतिमान है। योजनाओं के पूरा होने पर क्षेत्र को टूरिज्म की दिशा में न सिर्फ एक अलग पहचान मिलेगी, अपितु बड़ी तादाद में स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा। इस मौके पर डीएम पौड़ी विजय जोगदंडे, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, पाबौ ज्येष्ठ प्रमुख मुकेश कंडारी, एकेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज नेगी, पोखड़ा मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *