पिथौरागढ़। नववर्ष 2025 का लेकर पर्यटन नगरी चौकोड़ी इन दिनों पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार है। सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। रविवार को बंगाल से पहुंचे पर्यटकों ने पहाड़ों की सुंदरता का आनंद उठाते नजर आए। इंद्रजीत घोष,छाया दत्त, अल्पना घोष ने बताया कि प्राकृतिक सुंदरता तो पहाड़ों में ही देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि चौकोडी में हरे-भरे जंगल के बीच हिमालय के दर्शन करने का आनंद अद्भूत है। कहा कि यहाँ का प्राकृतिक दृश्य वास्तव में देखने योग्य है। कहा कि वह अन्य लोगों को भी यहां की खूबसूरती के बारे में बताएंगे। यहां छवि दत्त, दीपा दत्त, सुब्रतो दत्त, समोजित, संजीत, शियंका दत्ता आदि मौजूद