सीएचसी कांडा को जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

Spread the love

बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के एकमात्र राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होगी। कपकोट के विधायक ने आश्वास्त किया लोगों को जल्द सेवा का लाभ मिलेगा। इधर, विधायक के ऐलान के बाद क्षेत्र की दस हजार से अधिक की जनता में उम्मीद जगने लगी है। कांडा तहसील के कांडा, कांडेकन्याल, धपोलासेरा, खातीगांव, कपूरी, सिमकुना, बनेगांव, देवल विछराल, शनिवार, भद्रकाली, मलसूना, कमेड़ीदेवी, धरमघर, भैसुड़ी, स्यांकोट, मजगांव, सेरी, थाला, झाला, सानिउडियार, धारी, मध्या, रावतसेरा, मिथनकोट, खंतोली, जेठांई, बगंचूड़ी, धपोली, चंतोला समेत दर्जनों गांव अल्ट्रासाउंड की सेवा से महरूम हैं। क्षेत्र के लोगों को बागेश्वर जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को होती है। तहसील के लोग लंबे समय से अल्ट्रासाउंड और अनुभवी चिकित्सक की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों दशहरे मेले में विधायक सुरेश गड़िया ने अल्ट्रासाउंड सेवा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य और शिक्षा उनके एजेंडे में है। वह अपनी विधानसभा में इसमें सुधार करने का लगातार प्रयास करेंगे। कांडा के लोगों को जल्द लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *