बायोमैट्रिक तरीके से राशन नहीं बांटेंगे सस्ता गल्ला विक्रेता

Spread the love

पिथौरागढ़। गोदामों से राशन तोलकर न मिलने व इंटरनेट,वाईफाई की व्यवस्था न होने तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बायोमैट्रिक राशन प्रणाली से राशन न बांटने का ऐलान किया है। उन्होंने विक्रेताओं पर प्रशासन द्वारा दबाव बनाने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। मंगलवार को सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि पिथौरागढ़ के सभी गोदामों से राशन तौलकर न मिलने व इंटरनेट वाई-फाई की व्यवस्था न होने तक बायोमैट्रिक से राशन वितरण नहीं किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री धामी के पिथौरागढ़ प्रस्तावित दौरे पर उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा अनावश्यक दबाव बनाने पर सभी सस्ता गल्ला विक्रेता सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। इस दौरान मनोज कापडी, कैलाश जोशी, ललित मल, रामदत्त पाण्डेय, हेम चंद्र, भगवती प्रसाद, षष्टी बल्लभ, पाल दत्त कापडी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *