पिथौरागढ़ में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया

Spread the love

 

पिथौरागढ़। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विक्रेताओं का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आगामी माह से वे पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो लोगों को सरकारी राशन से वंचित होना पड़ सकता है।
मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में सस्ता गल्ला विक्रेता खाद्य पूर्ति कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से दुकान का किराया, इंटरनेट का भुगतान व राशन तौल कर दिए जाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटे गए राशन के पुराने बिलों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा लंबे समय से वे भुगतान को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *