14 मई से18 मई तक सुबह 7से 10 बजे तक खुलेंगी सस्ते गल्ले की दुकाने

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में कोविड कफ्र्यू दौरान राज्य की समस्त पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें दिनांक 14 मई 2021 से 18 मई 2021 तक प्रात: 07:00 बजे से प्रात: 10:00 बजे तक खुली रहेंगी। मुख्यमंत्री ने राशन (सस्ते गल्ले की दुकान) के बंद रहने से गरीब परिवारों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्य सचिव को सस्ते गल्ले की दुकानों के खुलने के दिन बढाने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके अनुसार अब कोविड कफ्र्यू दौरान राज्य की समस्त पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें दिनांक 14 मई 2021 से 18 मई 2021 तक प्रात: 07:00 बजे से प्रात: 10:00 बजे तक खुली रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *