क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी, वापस दिलवाई रकम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्रिप्टो करेंसी के नाम पर युवक के खाते से ठगी गई लाखों को पुलिस ने वापस दिलवाया है। इस दौरान पुलिस ने आमजन से किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी नहीं देने की अपील की।
न्यू मार्केट स्टेशन रोड निवासी संचित अग्रवाल ने आठ जनवरी को ठगी के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें किसी अज्ञात नंबर से फोन आया था। व्यक्ति का कहना था कि वह क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पैसा डबल करने का काम करता है। बताया कि व्यक्ति की बातों पर भरोसा कर उन्होंने एक-एक लाख रुपये के माध्यम से उसे करीब तीन लाख 35 हजार रुपये दिए। इसका बाद जब उन्होंने व्यक्ति के मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद था। साइबर निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि पुलिस ने बैंक के माध्यम से व्यक्ति के खाते में ठगी गई रकम को वापस दिलवाया है। कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी नहीं देनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *