विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे

Spread the love

विकासनगर। सहससपुर क्षेत्र में पिता, मां और बेटे ने मलेशिया भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़प लिए। पैसे लौटाने के लिए सहमति होने के बाद भी अब वह टाल मटोल कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि शमशाद निवासी ग्राम घमोलो खुशहालपुर ने तहरीर दी है। बताया कि शहीद उर्फ भूरा, उसका पुत्र अरबाज और पत्नी महमूदा निवासी भारूवाला ने उनके पुत्र उम्मान को मलेशिया भेजने का झांसा दिया। उन्होंने बीजा, टिकट आदि के लिए ढाई लाख रुपये लगने की बात कही। इस पर उन्होंने पचास हजार नगद और दो लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से उनके खाते में डाल दिए। कहा कि इसके बाद उनके कहने पर मलेशिया जाने के लिए वह दिल्ली पहुंच गए। वहां उन्हें पता चला कि उनका मलेशिया के लिए कोई बीजा नहीं लगा हुआ है। फोन करने पर उन्होंने कागजों में कुछ दिक्कत की बात कही। साथ ही उन्होंने उन्हें कोलकाता जाने के लिए कहा। बताया कि वह वहां से थाईलैंड और मलेशिया का टिकट करा देंगे। इसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। बताया कि जो भी लेटर, वीजा, टिकट उन्हें दिए गए थे वह सभी फर्जी पाए गए। बताया कि घटना के बाद जब वह आरोपियों के घर गए तो उन्होंने ग्राम प्रधान और अन्य लोगों के सामने एक महीने में पैसा लौटाने की बात कही। लेकिन अब वह पैसे लौटाने में टाल मटोल कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *