जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मवाकोट में एक व्यक्ति से आईजीएल मीटर अपडेट के नाम पर साढ़े नौ लाख से अधिक धनराशि ठगने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मामले में पुलिस को दी गई तहरीर में मवाकोट निवासी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें आईजीएल से फोन व मैसेज आया कि वे अपना आईजीएल मीटर अपडेट करवा लें, अन्यथा पैनाल्टी देनी पड़ेगी। तहरीर में कहा गया कि उनकी नोएडा में फ्लैट है, जो कि बंद पड़ा है। उन्होंने आईजीएल की डीटेल अपडेट की, जिसके बाद उनके खाते से 9,58,155 रूपए निकल गए। उन्होंने तत्काल अपना खाता बंद करवा दिया। तहरीर में ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की गई है।