स्वरोजगार के लिए 15 परिवारों को दिए चेक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ग्रामीणों को गांव में ही स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता करने के साथ ही तकनीकी मदद भी दी जा रही है। सरकार के इस अभियान के तहत पौड़ी के अमकोटी गांव में ग्रामीण उद्यम वेगवद्धि परियोजना(रीप) की ओर से 15 अति गरीब परिवारों (अल्ट्रा पुअर) को रोजगार शुरू करने के लिए 35-35 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।
मंगलवार को ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल ने अल्ट्रा पूअर परिवार की महिलाओ को चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि रीप परियोजना द्वारा गरीब तबके के लोगों को आर्थिकी से जोड़ने के लिए यह बेहतर प्रयास है। इस प्रारंभिक धनराशि का सदुपयोग कर लाभार्थी इसका लाभ ले सकते हैं। रीप ने पौड़ी ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से अभी तक 55 अल्ट्रा पुअर परिवार चयनित किए गए हैं। इन परिवारों को बकरी, गाय पालन, दुकान व सिलाई सेंटर आदि उद्योग आदि के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले मल्ली गांव में भी 12 परिवारों को 35-35 हजार रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से दिए जा चुके हे। रीप परियोजना द्वारा अभी तक कुल 27 परिवार को यह धनराशि दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *