श्रीनगर में निकाली चेतना-चेतावनी रैली

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम क्षेत्र में कुछ लोगों के कथित तौर पर की जा रही गलत हरकतों के खिलाफ बुधवार को हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर क्षेत्र में चेतना और चेतावनी रैली निकाली। भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी के नेतृत्व में रैली सर्राफा धर्मशाला से वीर चंद्र सिंह गढ़वाल मार्ग होते हुए स्थानीय गोला पार्क में सम्पन्न हुई। रैली में श्रीकोट, फरासू, जनासू, कलियासौंड, धारी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चकवाली, पराग, डांग, कीर्तिनगर आदि क्षेत्रों के ग्रामीण पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए लखपत सिंह भंडारी ने कहा कि श्रीनगर में लगातार विशेष समुदाय के कुछ युवक फर्जी नाम से आईडी बना रहे हैं। इस फर्जी नाम के सहारे वे गलत काम कर रहे हैं। इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *