शहर में निकाली छड़ी महाराज की शोभा यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : छड़ी महोत्सव समिति की ओर से नगर में छड़ी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह छड़ी महाराज का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
शनिवार को गोविंदनगर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धलुओं ने छड़ी महाराज से अपनी परिवार के लिए सुख शांति की कामना की। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अरविद वर्मा ने बताया कि 16 सितंबर को 32 पुजारियों का दल छड़ी महाराज के साथ सुबह 11 बजे कोटद्वार पहुंच गया था। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे विधिवत पूजा के पश्चात नगर में छड़ी महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा स्टेशन रोड, झंडाचौक, पटेल मार्ग, नजीबाबाद रोड से होते हुए वापस गोविंद नगर पहुंची। बताया कि इस दौरान विशेष पूजा के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *