छड़ी यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

पिथौरागढ़। हरिद्वार से छड़ी यात्रा के सीमांत जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना के बाद यात्रा नारायण आश्रम के लिए रवाना हुई। जूना अखाड़े के सभापति महंत प्रेम गिरी महाराज व महासचिव हरि गिरी के नेतृत्व में छड़ी यात्रा सीमांत जनपद पहुंची। एशियन सत्कर्मा मिशन के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद ने साधु संतों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान साधु संतों ने नगर की परिक्रमा की। यात्रा नगर के लिंकरोड, अप्टैक, नगरपालिका, घंटाकरण, सिल्थाम होते हुए वापस एशियन एकेडमी एंचोली पहुंची। इस दौरान सोरघाटी सनातन धर्म के जयकारों से गूंज उठी। लोगों ने फूल-मालाओं के साथ साधु-संतो का स्वागत किया। बाद में एशियन एकेडमी में विधि-विधान के साथ छड़ी की पूजा अर्चना की गई। स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि प्रतिवर्ष देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए छड़ी यात्रा का आयोजन किया जाता है। बुधवार को यात्रा अस्कोट होते हुए नारायण आश्रम पहुंची। यहां ललित शौर्य, सत्कर्मा मिशन के संयोजक भूपेश बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *