छत से गिरकर पीएसी कर्मी की और पहाड़ी से गिरकर कोर्ट कर्मी की मौत

Spread the love

संवाददाता, रुद्रपुर/बागेश्वर। रुद्रपुर में रात में छत सोने गए पीएसी कर्मी की गिरकर मौत हो गई। वहीं बागेश्वर में ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। जिला कोर्ट में काम करने वाले कर्मचारी का पर्स और मोबाइल दोनों गायब है। ऐसे में हत्या की आंशका भी जताई जा रही है। हादसे के बाद से दोनों घरों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बागेश्वर जिला न्यायालय में काम करने वाले नारायण प्रकाश पुत्र अर्जुन निवासी तहसील रोड उम्र 40 साल देर रात ड्यूटी से लौट रहा था। काफी समय तक घर नही पहुँचने पर खोजबीन शुरू हुई। रात करीब एक बजे वह घायल अवस्था मे मिला। उसे किसी ने पहाड़ी से गिरा दिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज़ के दौरान मौत हो गयी। उसके पास से मोबाइल, पर्स दोनों गायब थे। लोग लूटपाट का अंदेशा लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गया है। मृतक मूल रुप से पिथौरागड़ का रहने वाला है। वह जजी में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत था।
लाइट कटने पर छत पर चले गए थे सोने
बागेश्वर के गुलेर निवासी हरीश पूरी 40 वर्ष पुत्र विजय पूरी यहां 31वीं वाहिनी पीएसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पड़ पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाकर सो गए। देर रात करीब दो बजे लाइट चले जाने से वो छत पर सोने की बात कहकर चले गए। सुबह टहलने निकले पीएसी के अन्य कर्मियों ने हरीश को नीचे गिरा पाया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को एक बेटी व दो बेटे हैं परिनानो का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *