छत्रपाल सिंह बने ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष

Spread the love

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में ई-रिक्शा यूनियन अलकनंदा वेलफेयर के वार्षिक चुनाव में छत्रपाल सिंह अध्यक्ष और धीरज शर्मा को महामंत्री चुना गया। इस मौके पर निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ई-रिक्शा चालकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर छत्रपाल सिंह को 206 वोट मिले। अशोक कश्यप को 24, भगत सिंह को 102 वोट मिले हैं। महामंत्री पद पर धीरज शर्मा को 179 वोट और किशन कुमार को 134, राहुल अग्रवाल को 19 मत मिले। 09 वोट निरस्त किए गए हैं। चुनाव में कुल 397 मतदाता थे। जिसमें से 341 ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी सुमित चौधरी, अजय बंटी, मनोज गिरी, रवि दत्त पप्पी, जयपाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष छत्रपाल सिंह और महामंत्री धीरज शर्मा को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। वहीं पूर्व अध्यक्ष अशोक कश्यप ने निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री दी बधाई। चुनाव अधिकारी सुमित चौधरी ने कहा कि अलकनंदा वेलफेयर एसोसिएशन चालकों के हित के लिए तन-मन-धन से कार्य करती आ रही है। उन्होंने सभी चालकों से अनुरोध करते हुए कहा कि बाहर शहरों से हरिद्वार में आने वाले तीर्थ यात्रियों से अच्छा व्यवहार करें। जिससे वह यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं। निवर्तमान पार्षद महावीर वशिष्ठ एवं अनिल वशिष्ठ ने कहा कि चालकों के हित के लिए कार्य किया जाए। स्वागत करने वालों में राजकुमार एंथोनी, रवि प्रभारी, राजेंद्र श्रमिक, ष्णा, अरुण कुमार, मनोज कुमार, मोनू गुप्ता, अनिल चौहान, चेतन प्रकाश, धर्मवीर, दाताराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *