जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार नेगी अधिवर्षता पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गये है। उनकी सेवानिवृत्ति होने पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी
संजय कुमार नेगी कृषि निदेशालय देहरादून में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वह पेशावर कांड के मानायक स्व. वीर चंद्र्र ंसह गढ़वाली के पौत्र है। श्री नेगी को पुष्प माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्री नेगी बहुत ही कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति हैं, जिनकी कमी खलेगी। कहा कि श्री नेगी ने अपने कर्तव्यों का पालन सहृदय होकर सहज और शालीन बनकर किया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुखद, मंगलमय और स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की।