डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का काम अधर में लटकाने से प्रमुख नाराज

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : खिर्सू विकासखंड कार्यालय के कार्यालय परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने का कार्य अधर में लटकाने पर ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि 75 फीसदी निर्र्माण कार्य पूरा होने के बाद कार्य बंद करवाना न्याय संगत नहीं है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति में प्रतिमा स्थापना के लिए जिले के प्रभारी मंत्री स्व. चंदन रामदास की संस्तुति पर जिला योजना से 10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इस कार्य का दायित्व क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई की ओर से परियोजना प्रबंधक अस्थाई निर्माण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम पौड़ी को दिया गया था। जिसका निर्माण गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में 19 मई को शुरू हुआ। लेकिन अब 75 फीसदी कार्य होने के बाद पहली जून को प्रभारी खंडविकास अधिकारी ने निर्माण कार्य को बंद करवा दिया है। कहा कि इस इस संदर्भ में उनकी ओर से 2 जून को डीएम को पत्र लिखकर कार्य को शुरू करवाने का अनुरोध किया था। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि यदि इस स्थान पर किसी को प्रतिमा स्थापित किए जाने पर कोई आपत्ति थी तो उन्हें पहले ही अपना सुझाव देना चाहिए था। लेकिन अब आधे से अधिक कार्य पूरा होने पर आपत्ति जताना न्याय संगत नहीं है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *