नैनीताल। भारत रत्न पं. गोविद बल्लभ पंत जयंती 10 सितंबर को कोविड नियमों के तहत मनाई जाएगी। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह समिति के प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार व ललित भट्ट ने महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि वह पंडित पंत की जन्मस्थली अल्मोड़ा खूंट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मलित होंगी। इस दौरान समिति सदस्यों की ओर से राज्यपाल को पंडित पंत का चित्र भी भेंट किया गया। इस दौरान खटीमा संयोजक हरीश जोशी आदि रहे। इससे पहले समिति ने सीएम को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।