मुख्यमंत्री कल पौड़ी में, जिला प्रशासन ने की तैयारी पूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पौड़ी प्रशासनिक कार्यक्रम में मौजूद रहेगें। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
गुरूवार को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डे एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म एवं गहनता से निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही समन्वित एवं सतर्क पुलिस व्यवस्था के माध्यम से कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पौड़ी श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *