आज पौड़ी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को पौड़ी मुख्यालय में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां राजमलीला मैदान में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पौड़ी विधायक मुकेश कोली, जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी पी.रेणुका देवी ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। टीम की ओर से नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन व कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान का निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जिलाधिकारी नेे विभागों द्वारा लगने वाले स्टॉल, लोकार्पण शिलापट्ट, लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें कि जनसभा में आने वाली जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा, खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।
बॉक्स समाचार
यह है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिसंबर को हेलीकॉप्टर के माध्यम समय 11:45 बजे देहरादून से प्रस्थान कर 12:15 बजे रांसी स्टेडियम पौड़ी पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 12:25 बजे बद्रीनाथ धर्मशाला पहुंचकर भाजपा की बाइक रैली में प्रतिभाग करते हुए। दोपहर एक बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री एक बजे से दो बजकर दस मिनट तक रामलीला मैदान में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास व सहायता समूहों की महिलाओं को चेक वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री दो बजकर दस मिनट पर रामलीला मैदान से प्रस्थान कर 02:15-02:30 बजे नवीन कलेक्ट्रेट भवन पौड़ी का लोकार्पण कर 02:35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां से तीन बजे कार द्वारा प्रस्थान कर तीन बजकर दस मिनट राँसी स्टेडियम पहुंचेंगे तथा समय 03:15 हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *