उत्तराखंड

रुड़की में तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-रुड़की में नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली।
-मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी रुड़की ने मंगलवार को रुड़की में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेहरू स्टेडियम से रैली को हरी झंडी दिखाते हुए बाइक चलाई। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आम नागरिकों में जागरूकता को बढ़ाना है। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि इस रैली के माध्यम से भाजपा ने यह संदेश दिया कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमे एक साथ खड़े रहना होगा। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस रैली के द्वारा लोगों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और एकता के साथ खड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में युवाओं को लीड करते युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने और साथ में प्रतिभाग करने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के आने से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। रैली नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए नगर निगम रुड़की के सामने से होते हुए चंद्रशेखर चौक से मोड़ लेते हुए सिविल लाइन होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर सपन्न हुई।
रैली के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। रैली में भाग लेने वालों में पूर्व मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, मयंक गुप्ता, सुशील त्यागी, राकेश गिरी, पवन तोमर, नीतू सिंह ,गोविंद पाल ,मोहित राष्ट्रवादी ,सागर गोयल, राजकमल पुंडीर , भीम सिंह, चतरसेन, सूर्यवीर मलिक, सोनू धीमान, सावित्री मंगला, प्रदीप पाल,सतीश सैनी, गीता कार्की, नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, विकास प्रजापति, सुशील रावत, विभोर सेठी, दीपक पांडे, धीर सिंह, तरुण शर्मा, सुमित चौहान, कुशाग्र गर्ग, आदित्य सैनी, हिमांशु शर्मा, प्रदीप त्यागी, विवेक कंबोज, आदेश सैनी ,एडवोकेट नवीन जैन, आशीष पंडित, आकाश जैन,अनुज सैनी आदि मौजूद रहे।
बंग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बंद करो के लगे नारे
नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर किए जा रहे अत्याचार बंद करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ जो कुछ हो रहा है ठीक नहीं हो रहा है। तत्काल हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगने के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!