मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की प्रधानमंत्री से मुलाकात ऐतिहासिक

Spread the love

हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को भाजपा नेताओं ने ऐतिहासिक बताया है। भाजपा के पूर्व दर्जाधारी ड़ अनिल डब्बू ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से उत्तरखंड को केंद्र से बहुत सी योजनाओं के लिए मदद मिलनी तय है। डब्बू ने कहा कि धार्मिक स्थलों को जोड़कर करिडोर बनाने की योजना हो या समान नागरिक आचार संहिता या फिर नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने देश के दूसरे राज्यों के लिए मिसाल कायम की है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में लागू हो रहे कानून और विकास योजनाएं देश के दूसरे राज्यों के लिए उदारण हैं। मुख्यमंत्री धामी ने उल्लेखनीय कार्यों से उत्तराखंड को देश में नई पहचान दिलाई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात नए आयाम स्थापित करेगी। उत्तराखंड को 2025 तक देश के सर्वोच्च राज्य में शामिल करने की मुहिम को बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *