विकास के नए आयाम रच रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सोमवार को भाजपाइयों ने अमरापुर घाट पर दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी हर दिन विकास के नए आयाम रच रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ सभी वर्गो को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिंदू संस्कृति, सनातन परंपराओं और उत्तराखंड की गौरवशाली परंपराओं का संरक्षण करने में भी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश उनके नेतृत्व में विकास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *