उत्तराखंड

रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की पूरे दिन रही धूम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

– भाजपा जिला कार्यालय पर महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन का भजन कीर्तन एवं वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया गया तो किसी ने कुष्ठ आश्रम जाकर फल बांटे
रुड़की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर रुड़की में पूरे दिन जगह-जगह अलग-अलग कार्यक्रम कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। कहीं पर कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में जाकर फल वितरण किया तो कहीं पर गौशाला में जाकर गौ माता को भोजन कराया। इसी बीच भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा नेत्रियों ने भजन कीर्तन करने के साथ ही वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की ढेरो सारी शुभकामनाएं दी। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर महिलाओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महिलाओ ने केक काटकर और वृक्षारोपण करके मुख्यमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने केक काटकर कार्यक्रम आरंभ किया और कहा कि आज महिलाओ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर एक संकल्प लिया कि वे उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर काम करेंगी और उनके नेतृत्व में उत्तराखंड को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के लिए बधाई देते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं और हमें उनके नेतृत्व पर गर्व है।” पूजा नंदा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है, उन्होंने महिलाओं को 30% का क्षेतीज आरक्षण देकर जहां एक और उनका सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, जिला मंत्री गीता कार्की, सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष दमयंती नेगी, आशा दशामाना, ममता चहल, वीरमती यादव, सुनीता गोस्वामी, अनिता, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ,जिला मंत्री सतीश सैनी, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल तथा काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस
सिविल अस्पताल पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने मरीजों को फल वितरित किए। विधायक ने कहा कि आज पूरा प्रदेश अपने युवा मुख्यमंत्री का जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। देश में कई बड़े आयाम प्रदेश की सरकार ने स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग के लिए चलाई जा रही योजना से आज लोग लाभान्वित हो रहे हैं। मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर और संजय त्यागी ने कहा कि धामी सरकार की नीतियां आमजन के हित में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!